जालंधर (मक्कड़) :- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जनवरी-2025 में ली गई जे.ई.ई. मेन्स-1 की परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का एनटीए स्कोर शानदार रहा। इस परीक्षा में एकमबीर ने 99.8 एनटीए स्कोर तथा अर्पित गुप्ता ने 99.38 हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया। वहीं जयंत गुप्ता ने 98.48, सूर्यांश बक्शी ने 98.11एनटीए स्कोर, अजितेश ने 96.9 एनटीए स्कोर ,रियांश अग्रवाल ने 90.01एनटीए स्कोर व यक्ष अरोड़ा ने 89.9 एनटीए स्कोर हासिल किए।
इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर उन्हें तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera