एच.एम.वी. में बैंकिंग सॉफ्टवेयर पर वर्कशॉप आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के पीजी विभाग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में बैंकिंग सॉफ्टवेयर फिनाक्ल पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्·शाप में बी.वॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिस) की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने आरबीएल बैंक का दौरा किया जहां डिप्टी वाइस प्रेकाीडेंट दिव्या अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। आपरेशन्स हैड मिताली जुल्का ने छात्राओं को फिनाक्ल के नवीनतम वर्जन के बारे में बताया तथा छात्राओं को विभिन्न जानकारिया दी जैसे बैलेंस चैक करना, पासबुक प्रिंट करना, अकाउंट लैजर इंक्वायरी आदि। चैक की प्रमाणिकता को आंकने के लिए छात्राओं को अल्ट्रा वायरस मशीन भी दिखाई गई। अंत में छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। प्राचार्या डॉ. सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा विभागाध्यक्षा मीनू कोहली को बधाई दी। कॉमर्स विभाग की सहायक प्रो. यागरिका भी छात्राओं के साथ उपस्थित थी।

Check Also

दर्शन अकादमी जालंधर में विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा विद्यार्थियों के कौशल को निखारा

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में शनिवार को विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *