एच.एम.वी. ने मनाया संविधान दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। इस अवसर पर पीजी विभाग पोलिटिकल साइंस की ओर से ऑनलाइन गतिविधि आयोजित की गई जिसके अन्तर्गत संविधान द्वारा प्रदान किए गए मूल्यों, अधिकारों, कर्तव्यो के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली गई। इस ऑनलाइन गतिविधि में प्राचार्या डॉ. सरीन, विभागाध्यक्षा अल्का शर्मा, फैकल्टी सदस्या डॉ. जीवन देवी समेत पीजी व यूजी के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने व इन मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की शपथ ग्रहण की। विद्यार्थियों को बताया गया कि हमारे संविधान निर्माताओं ने किस प्रकार हमारी स्वतंत्रता, अधिकारों व कर्तव्यो की रक्षा करते हुए भारत के संविधान का निर्माण किया है। प्राचार्या डॉ. सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *