सेंट सोल्जर ग्रुप ने खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन 3 प्रतियोगिता में चमकाया अपना नाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र गीताश ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ सीजन 3 में पूरे पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने ‘वुशू’ खेल में भाग लिया, जो एक तरह की मार्शल आर्ट या जिमनास्टिक है। वह 21 वर्ष से कम आयु में एवं 75 किलोग्राम वजन के साथ खेला।

कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि उसने 3 साल पहले इस खेल में अपनी यात्रा शुरू की थी, कड़ी मेहनत के बाद उसने यह खिताब हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने गीताश को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उसने अपने शानदार प्रदर्शन से ग्रुप को गौरवान्वित किया है और उसको ऐसे ही कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *