लायंस क्लब जालंधर ने विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस भवन लाजपत नगर में फ्री शुगर चेकअप कैंप लगाया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर की तरफ से लाजपत नगर स्थित लायंस क्लब के जनरल हास्पिटल में सीनियर वाईस प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में विश्व मधुमेह दिवस पर फ्री शुगर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान जोगिंदर सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मधुमेह रोग कई देशों में तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिससे बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव तथा जंक फूड का त्याग करना होगा। सिध्धू ने कहा कि मधुमेह से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक होना चाहिए। लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

इसके लिए क्लब द्वारा आगे भी निरंतर फ्री चेकअप कैंप लगाए जा रहे हैं। इस कैंप में 87 लोगों के ब्लड शुगर की जांच की गई। इस मौके पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा, पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर एस आनंद, हरभजन सिंह सैनी, वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, सचिव गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, चेयरमैन मीडिया साहिल अरोड़ा, लांयन अरुण वशिष्ट, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, ईंजी गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, एम एल गुप्ता, रमेश कुमार कश्यप, लैब टेक्नीशियन तरसेम मसीह सहित सदस्य मौजूद थे।

Check Also

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 पर अंबाला में मीडिया वार्तालाप का आयोजन

नया कानून एक आधुनिक, जवाबदेह और अवसंरचना-केंद्रित ढांचे को मजबूती प्रदान करता है: अजय तोमर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *