Breaking News

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की सम्मानित अध्यक्षा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर एक स्पेशल असेंबली का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- आज एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की सम्मानित अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर एक स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया।जिसमें पूरा स्कूल मौजूद था। स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या जी ने सभी की ओर से सुषमा पॉल बर्लिया को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यवाहक प्रधानाचार्या द्वारा सुषमा पॉल बर्लिया का एक विशेष संदेश पढ़ने के बाद छात्रों द्वारा खुशी भरे जन्मदिन के गीत गाए गए,

एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक सम्माननीय डॉक्टर सत्य पॉल तथा एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए विद्यार्थी प्रेरित हुए। जिससे माहौल गर्म जोशी और प्रशंसा से भर गया। इस उपलक्ष्य पर उदारता और दयालुता को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्लेज भी ली गई। यह उत्सव सुषमा पॉल बर्लिया के प्रति स्कूल समुदाय के गहरे सम्मान और कृतज्ञता को दर्शाता है। जिनकी दूरदर्शिता और समर्पण एपीजे परिवार को प्रेरित करते हैं और आकार देते हैं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *