एपीजे कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ एक बार फिर इतिहास रचा

169 अंक हासिल कर 24वीं बार सी ज़ोन के ज़ोनल यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की

जालंधर (अरोड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सी जोन जोनल यूथ फेस्टिवल अनुशासन, निष्पक्षता और पारदर्शिता के बेहतरीन उदाहरण के साथ संपन्न हुआ। एपीजे कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ एक बार फिर इतिहास रचा, दो दशकों से अधिक समय से चली आ रही अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए सी-जोन के जोनल यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा 36 प्रतियोगिताएं भांगड़ा, क्लासिकल डांस फोक आर्केस्ट्रा, क्लासिकल म्यूजिक वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट (percussion and non percussion), पेंटिंग आन द स्पॉट, कार्टूनिंग, कोलाज, क्ले मॉडलिंग, आन द स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन, वार गायन, कविश्री, कॉस्ट्यूम परेड, माइम, मिमिक्री, स्किट, वन एक्ट प्ले, ग्रुप शबद/भजन, ग्रुप सॉन्ग, गीत/गजल, फोक सॉन्ग, रंगोली, फुलकारी, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, पोएटीकल सिंपोजियम, एलोकयूशन, डिबेट, ग्रुप डांस, गिद्दा, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, क्विज करवाई गई। जिन में से एपीजे कॉलेज की टीम ने 36 प्रतियोगिताओं में से 24 में पहला स्थान, 8 में दूसरा स्थान और 3 में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एपीजे कॉलेज ने 169 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 62 अंको से पीछे छोड़ते हुए 24वीं बार जोनल यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की। इस युवा उत्सव में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी कॉलेजों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उन सभी कॉलेजों को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर- क्लासिकल डांस, फोक आर्केस्ट्रा, क्लासिकल म्यूजिक वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट (percussion), आन द स्पॉट पेंटिंग, कले माडलिंग, वार गायन,कविशरी, माइम, मिमिक्री, स्किट, वन एक्ट प्ले (बेस्ट एक्ट्रेस – इकरा और बेस्ट एक्टर निरवैर सिंह को चुना गया ), ग्रुप शब्द/भजन, ग्रुप सॉन्ग, गीत/ग़ज़ल, फोक सॉन्ग, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, पोएटीकल सिंपोजियम, डिबेट, वेस्टर्न वोकल सोलो,वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, गिद्दा (हरलीन कौर बेस्ट डांसर चुनी गई) रहे। दूसरे स्थान पर – क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट (non percussion), कारटूनिंग, अॉन द स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन, फुलकारी, मेहंदी, एलोक्यूशन, क्विज रहे। तीसरे स्थान पर- भांगड़ा, कास्ट्यूम परेड, ग्रुप डांस रहे। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एपीजे कॉलेज ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। वह शैक्षणिक, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में सदैव आगे रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज इस जीत के साथ एपीजे एजुकेशन के संस्थापक प्रमुख सेठ सत्यापाल के आदर्शों और विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही उन्होंने उनकी सुपुत्री सुषमा पाल बर्लिया अध्यक्ष एपीजे एजुकेशन, चांसलर एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी और अध्यक्ष एपीजे सत्या और स्वर्ण ग्रुप और अब उनकी बेटी ज्वाइंट सेक्रेटरी एपीजे एजूकेशन डॉ. नेहा बारलिया का भी धन्यवाद किया कि उनका मार्गदर्शन और उनका सहयोग ही हमारी जीत का कारण है। साथ ही उन्होंने डीन यूथ फेस्टिवल डॉ. अमिता मिश्रा और कॉलेज के सांस्कृतिक सलाहकार डॉ. अरुण मिश्रा के प्रयासों की बहुत सराहना की और इंचार्ज अध्यापकों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के मार्गदर्शन और विधार्थीयों की कड़ी मेहनत से ही ऐसी ऐतिहासिक जीत हासिल होती है। यह बहुत गर्व की बात है कि एपीजे कॉलेज ने लगातार 24 वर्षों से जोनल यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना दबदबा बनाए रखा है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *