मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित

फगवाड़ा/अरोड़ा – मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा में पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशों की रोकथाम, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा नशों से प्रभावित क्षेत्रों के पुनरुद्धार के उद्देश्य से जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना और समाज में नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने नशों की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाषण दिए। उन्होंने नशे की समस्या को एक सामाजिक चुनौती बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों को अपने आसपास नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने, युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा ने कहा कि नशों की रोकथाम में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए सही जानकारी, जागरूकता और सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और नशों के विरुद्ध जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

About admin

Check Also

मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा की ओर से ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश

फगवाड़ा/अरोड़ा – मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा की ओर से दीपावली एवं बंदी छोड़ …