जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। छात्राओं की खो-खो टीम ने जिला स्तर पर शानदार द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम में हरमन कौर, शगुन, स्नेहा, अनुराज, तपस्या, मन्नत, चेरी, सृष्टि और इंदरप्रीत शामिल रहीं। इसी प्रकार स्कूल की छात्र खो-खो टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के गौरव में एक और उपलब्धि जोड़ी। विजेता टीम में शाहिद, मोहित, ओम, हिमांशु, खुश, एहाम और ऋषव शामिल रहे।

इस उपलब्धि को और भी खास बनाते हुए हरमन, अनुराज और चेरी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिससे स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) एस. आर. शर्मा और स्कूल की प्रिंसिपल गुरदीप कौर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भी विद्यार्थियों, उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हरमन, अनुराज और चेरी को उनके आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
Jiwanjot Savera