के.एम.वी. की छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पोस्टर्स के द्वारा फैलाई जागरूकता

के.एम.वी. में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत कार्यशील रेड रिबन क्लब के द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया. विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग जैसी विशेष गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए एड्स जैसी भयंकरबीमारी के कारणों, लक्षणों एवं इस से बचाव के साथ-साथ इसके साथ संबंधितअलग-अलगनकारात्मकधारणाओं कोनकारते जागरूकता फैलाई. इसके साथ ही छात्राओं द्वारा एड्स से संबंधित विभिन्न मुद्दों को भी विस्तार सहित पेश किया गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए अपील की तथा साथ ही बताया कि कन्या महा विद्यालय द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता फैलाने वाली गतिविधियों के साथ-साथ योगाभ्यास एवं काउंसलिंग सेशंस जैसे प्रोग्राम आयोजित किए जाते रहते हैं जिनसे अच्छी मानसिक एवं शारीरिक सेहत को यकीनन बनाया जा सके. इसके अलावा उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *