मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों ने नवयुग बेल्ट्स इंडिया लिमिटेड का किया औद्योगिक दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से नवयुग बेल्ट्स इंडिया लिमिटेड, जालंधर में औद्योगिक दौरा करवाया गया। यह दौरा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह के संरक्षण तथा विभागाध्यक्ष श्री गौरव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को विकसित करने और उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों की तकनीकी समझ विकसित होती है और वे भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं। दौरे के दौरान उद्योग के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बेल्टों के निर्माण की प्रक्रिया, उत्पादन में उपयोग होने वाली मशीनरी तथा गुणवत्ता जांच के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्पादन प्रणाली, मशीनों की कार्यप्रणाली और औद्योगिक सुरक्षा नियमों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इस दौरे को ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक बताते हुए कहा कि निर्माण प्रक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से देखने से उनके तकनीकी ज्ञान में वृद्धि हुई है और कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को समझने में सहायता मिली है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष गौरव शर्मा तथा लेक्चरर हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और औद्योगिक दौरे को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About newsadmin

Check Also

एच.एम.वी. में EMBL-EBI, यूके के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला श्रृंखला संपन्न

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी बायोइन्फॉर्मेटिक्स एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा यूरोपियन …