जिमखाना क्लब चुनाव में हरप्रीत सिंह (गोल्डी) की मजबूत दावेदारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अचीवर ग्रुप्स का भरोसा

जालंधर/अरोड़ा: – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में अचीवर ग्रुप्स की ओर से हरप्रीत सिंह (गोल्डी) ने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है।

हरप्रीत सिंह (गोल्डी) ने कहा कि जिमखाना क्लब केवल मनोरंजन और खेल गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि शहर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका प्रयास रहेगा कि क्लब के सदस्यों की जरूरतों और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए क्लब की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं सदस्य-केंद्रित बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में उनकी प्राथमिकता सदस्यों के साथ बेहतर संवाद कायम करना, क्लब की विभिन्न गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा खेल, सामाजिक और मनोरंजक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना होगी। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से सहयोग और समर्थन की अपील की।

अचीवर ग्रुप्स के सदस्यों ने हरप्रीत सिंह (गोल्डी) की उम्मीदवारी पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे मिलनसार स्वभाव और सक्रिय सोच के साथ क्लब के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की क्षमता रखते हैं। समर्थकों ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी से क्लब चुनाव में अचीवर ग्रुप्स की टीम को और मजबूती मिली है।

Check Also

जिमखाना क्लब चुनाव: अचीवरस ग्रुप की ओर से अमित कुकरेजा ने Honorary Secretary पद के लिए पेश की दावेदारी

जालंधर/अरोड़ा – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अचीवर …