श्री गुरु रविदास मंदिर न्यू शास्त्री नगर से निकाली गई श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल एवं भव्य शोभायात्रा

जालंधर/परवीन- श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जालंधर के न्यू शास्त्री नगर के श्री गुरु रविदास मंदिर से एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और गगनभेदी जयकारों के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा में फूलों से सजी सुंदर पालकी में महाराज जी का प्रकाश किया गया था। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संगत, समाजसेवी संस्थाएं, धार्मिक जत्थे एवं नगरवासी शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

शौभायात्रा का शुभारंभ मंदिर कमेटी के प्रधान कैप्टन दया राम जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन दर्शन जरेवाल व प्रधान कैप्टन दया राम ने समस्त नगरवासियों व संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाइयां देते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन-संदेश समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है, जिसे अपनाकर समाज में प्रेम और सौहार्द को और मजबूत किया जा सकता है।

शोभायात्रा में कीर्तन मंडलियां, ढोल-नगाड़े, धार्मिक झांकियां तथा गुरु महाराज जी के जीवन और उपदेशों को दर्शाती आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। संगत ने गुरु वाणी का गुणगान किया और मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, जलपान एवं लंगर की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा जिन मार्गों से गुज़री, वहां श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत क मंदिर कमेटी के चेयरमैन दर्शन जरेवाल, प्रधान कैप्टन दया राम, वाइस चेयरमैन गुरदेव सिंह, उपाध्यक्ष राम लाल, सचिव बलविंदर कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी सतीश कुमार, सलाहकार डॉ. बलकार चंद, धर्मपाल, कमल कुमार, लक्ष्मन, गग्गू एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थीं।

आयोजकों ने शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा सर्वसमाज के कल्याण हेतु संकल्प लिया गया।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *