लायंस क्लब जालंधर ने जरूरतमंद महिला मरीज के इलाज के लिए की आर्थिक सहायता

जालंधर (अरोड़ा) :- मानव सेवा को समर्पित संस्था लायंस क्लब जालंधर ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। एक जरूरतमंद महिला मरीज जिनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है वो काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना इलाज करवाने में असमर्थ थी। मामले की जानकारी मिलने पर क्लब के प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने तुरंत संज्ञान लिया और महिला मरीज के परिवार से संपर्क किया। प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की बहुरानी प्रीती मल्होत्रा, सचिव अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जगन नाथ सैनी, लांयन सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, नरेंद्र अग्रवाल के सहयोग से मरीज को इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई। इस अवसर पर डाक्टर तन्वी चोपड़ा, फराह जसमीन, लांयन खुशपाल सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही जरूरतमंदों की सेवा करना है और भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा। मरीज के परिजनों ने इस नेक कार्य के लिए लायंस क्लब जालंधर का आभार व्यक्त किया।

Check Also

डी.ए.वी.आई.ई.टी. द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पाँच दिवसीय ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ वेलनेस कार्यशाला का आयोजन

जालंधर/अरोड़ा –डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (DAVIET), जालंधर के ह्यूमन वैल्यूज़ सेल द्वारा आर्ट …