Breaking News

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में उच्च रैंक हासिल कर बढ़ाया ग्रुप का गौरव

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने इंडिया टुडे द्वारा जारी देशभर के लॉ संस्थानों की रैंकिंग में देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में उच्च रैंक हासिल कर बढ़ाया ग्रुप का गौरव बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राष्ट्रीय रैंकिंग में अधिक संख्या में लॉ संस्थानों को शामिल किए जाने तथा प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बावजूद कॉलेज ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। पंजाब राज्य में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

यह रैंकिंग छह प्रमुख मानकों—शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधारभूत संरचना एवं छात्र जीवन अनुभव, नेतृत्व एवं प्रशासन, प्रवेश गुणवत्ता एवं विविधता, प्लेसमेंट एवं करियर प्रगति तथा प्रतिष्ठा (परसेप्चुअल स्कोर)—के आधार पर निर्धारित की गई है। कॉलेज की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इस उपलब्धि पर स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए प्रेरित किया, जिनमें और सुधार कर संस्थान की रैंकिंग को भविष्य में और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रबंधन आधारभूत संरचना तथा अन्य आवश्यक क्षेत्रों में सुधार हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

कॉलेज के निदेशक डॉ. एस. सी. शर्मा ने प्रबंधन को बताया कि सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के बहुत छात्र आज बतौर जज अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है, और कॉलेज में हर वर्ष मूट कोर्ट एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है जिससे छात्रों का मनोबल, एवं मानसिक वृदि होती रहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कॉलेज भविष्य में छात्रों की बेहतरी के लिए सेवाएं प्रदान करता रहेगा। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा के प्रति सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की अटूट प्रतिबद्धता तथा आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के उसके दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

Check Also

एचएमवी की छात्रा ने इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया संस्थान का गौरव

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की मेधावी छात्राओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय …