Breaking News

जालंधर में पहले ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर की शुरुआत

कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो एवं तलवारबाजी के पुरुष एवं महिला वर्ग के होंगे मुकाबले

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब पुलिस द्वारा डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में 6 मार्च 2025 तक पी.ए.पी.मुख्यालय, जालंधर में पहला ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर-2024-25 आयोजित किया जा रहा है। स क्लस्टर के दौरान कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो एवं तलवारबाजी के पुरूष एवं महिला वर्ग के मुकाबले करवाएं जा रहे है, जिसमें विभिन्न राज्य पुलिस बल, पी.एम.एफ. और यूटी से लगभग 1600 प्रतिभागियों की कुल 29 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी।


आज क्लस्टर के उद्घाटन समारोह के दौरान ए.डी.जी.पी/राज्य सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय खेल अधिकारी एम.एफ. फारूकी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। डी.आइ.जी./प्रशासन पीएपी-सह-संगठन सचिव इंद्रबीर सिंह ने मुख्य अतिथि ए.डी.जी.पी, एम.एफ. फारूकी,डी.आइ.जी.,पी.ए.पी-2 राजपाल सिंह व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करने के बाद मुख्य अतिथि ने क्लस्टर ‘ओपन’ घोषित किया। पंजाब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ए.एस.आई. रंदीप कौर ने सभी प्रतियोगियों की ओर से शपथ ली।

अंत में कमांडेंट-सह-खेल सचिव नवजोत सिंह माहल ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विवेक शील सोनी कमांडेंट, नरेश कुमार डोगरा ए.आई.जी., मंजीत सिंह ए.आई.जी., गुरतेजिंदर सिंह औलख कमांडेंट, मनदीप सिंह कमांडेंट, करतार सिंह सेवानिवृत्त आई.पी.एस. और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *