डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के बॉटनी डिपार्टमेंट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के बॉटनी डिपार्टमेंट ने महाविद्यालय की कश्यप बॉटनिकल सोसाइटी तथा इको क्लब के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम “जलवायु कार्रवाई हेतु वैश्विक आह्वान” (A Global Call for Climate Action) विषय पर आधारित था तथा इसके अंतर्गत दो प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं—वृक्षारोपण एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण से हुआ, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा विद्यार्थियों को हरित एवं स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। वृक्ष हमारे ग्रह की जीवनरेखा हैं और माता के समान भावी पीढ़ियों के जीवन का पोषण, संरक्षण एवं संवर्धन करते हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” (शिक्षा मंत्रालय की पहल) अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक योगदान भी दिया, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में अमलतास एवं बहेड़ा के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की दूसरी गतिविधि एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के पर्यावरणीय विषयों संबंधी ज्ञान में वृद्धि करना था। प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लिया तथा पौधारोपण करते हुए अपने छायाचित्र भी सांझा किए। महाविद्यालय के वरिष्ठ उपाचार्य डॉ. कुॅंवर राजीव तथा उपाचार्या प्रो. सोनिका दानिया ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्षा एवं इको क्लब संयोजिका डॉ. कोमल अरोड़ा, कश्यप बॉटनिकल सोसाइटी की प्रभारी डॉ. लवलीन, तथा सहायक आचार्य डॉ. सपना शर्मा एवं डॉ. शिवानी वर्मा ने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया, जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु कार्रवाई की दिशा में अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर सुशील कुमार एवं श्रीमती नीतू (गैर-शिक्षण कर्मचारी) भी उपस्थित रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब जालंधर ने लिया पौधारोपण करने का संकल्प

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान प्रभजोत सिध्धू की …