जालंधर (अजय छाबड़ा) :- महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा बीपी एड सत्र 2024-26 के प्रथम सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए गए। इस नतीजे में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थी अमित कसवाना ने 80%, कंवलजीत कौर ने 78.3%, अभिषेक, सरिता ने 77.5%, जसपाल सिंह और रितिका रानी ने 76.7%, अमन ने 75.8%, रूपांशु, कपिल कुमार और नितेश कुमार ने 75%, मनप्रीत, पूजा ने 74.2% अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता और विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera