विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चार वार्डो में विकास कार्यों के किए उद्घाटन

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास कार्य करवाए जाएंगे : विधायक डॉ गुप्ता

अमृतसर (प्रदीप) :- केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हल्के की चार वार्डो में विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 53 मंदिर रविदास इंदिरा कॉलोनी,वार्ड नंबर 55 गली गोकुल चंद , गली खाई वाली,वार्ड नंबर 56 गली गोसैया , गली भाइया , गली शेखा वाली और वार्ड नंबर 57 गली मावा वाली , गन्दी गली को बनवाने के विकास कार्य शुरू करवाए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा हल्के का कोई भी क्षेत्र विकास से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी गलियों में पहले सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई गई और अब गलियों को सीसी फ्लोरिंग से पक्का बनवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा की गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की सभी 14 वार्डो में विकास कार्य करवाने कि पहले से ही मंजूरी ले ली गई है। अब प्रतिदिन सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सरकार है। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही सहूलतो को लोगों तक पहुंचया जा रहा है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बसें धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लगातार रवाना की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया

Check Also

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने की समझ और शक्ति देने के लिए परमात्मा का शुक्राना किया

जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 बेअदबी करने वालों के लिए मिसाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *