लायंस क्लब जालंधर ने किया शतरंज कोचिंग सेंटर का उद्घाटन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में लायंस भवन में शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने एवं युवा प्रतिभाओं को सोचने की क्षमता एंव मोबाइल से दूर रखने के लिए पूर्व प्रधान ललतेश भसीन द्वारा लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में शतरंज कोचिंग सेंटर की क्लासों का शुभारम्भ किया। भसीन साहब ने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने के लिए क्लब ने एक सराहनीय कार्य किया है। दिनेश गेरा को कोच नियुक्त किया। अंडर11, अंडर9, अंडर7 के बच्चों का टूर्नामेंट करवाया गया।

मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा द्वारा शीर्ष 5 विजेताओं को ट्रॉफी एंव सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पदक प्रदान किए गए। सिध्धू साहब ने बताया कि लायंस भवन में बच्चों की शतरंज क्लासें पहली शाम 5•30 बजे एव दूसरी क्लास शाम 6•30 बजे लगेंगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, मनीष चोपड़ा, नवनिर्वाचित प्रधान अशवनी मल्होत्रा,वाइस प्रधान 2 सतबीर सिंह भाटिया, अरुण वशिष्ट, चैस कोच दिनेश गेरा, जॅयांट सचिव जगन नाथ सैनी, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, मीडिया साहिल अरोड़ा, निखल कुमार, ऐ के बहल, सेवा सिंह, कवरदीप सिंह भाटिया बच्चे व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने गांवों के गरीब वर्ग के युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

साल 2026-27 के दौरान विभिन्न कोर्सों के तहत 1000 उम्मीदवारों को दी जाएगी ट्रेनिंग जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *