स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी द्वारा निर्मित माँ बगलामुखी मंदिर में दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

फिर से समाज सेवा की मिसाल बना चोपड़ा परिवार, स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी की पुण्य स्मृति को होंगे माँ बगलामुखी धाम में सामूहिक विवाह: संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- जालंधर विहार स्थित माँ बगलामुखी जी के पावन मंदिर में माँ बगलामुखी जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं से करवाई गई। यह मंदिर स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी द्वारा निर्मित करवाया गया था, जो समाज सेवा और धार्मिक कार्यों के प्रति अपनी गहरी आस्था के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। इस पावन अवसर पर उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा, पुत्र राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा, पुत्रवधु रितु चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा द्वारा माँ बगलामुखी जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई।

मंत्रोच्चारण, हवन और पूजा-अर्चना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान चोपड़ा परिवार ने माँ बगलामुखी धाम वेलफेयर सोसाइटी को एक भावुक घोषणा करते हुए कहा कि स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी की पुण्य स्मृति में अब प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाए जाएंगे, जिनका सम्पूर्ण खर्च और सभी रस्में चोपड़ा परिवार द्वारा निभाई जाएंगी। परिवार ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए समर्पित रहेगा और यही स्वर्गीय अनिल चोपड़ा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं जब परिवार ने कहा कि “अनिल चोपड़ा जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संस्कार, सेवा भावना और समाज के प्रति प्रेम हमेशा जीवित रहेंगे।”

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *