दर्शन अकादमी में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में नव अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय की नीति (Policy), छात्रवृत्ति मानदंड (Scholarship Criteria), सामाजिक गतिविधियाँ जैसे रोटी बैंक एवं सूखा राशन वितरण के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय की परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली (Exam Evaluation System) तथा शिक्षण पद्धति (Teaching Method) पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

साथ ही छात्रों के लिए आयोजित विद्यालयीन कार्यक्रमों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (Co-curricular Activities) की जानकारी दी गई। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों को यह भी बताया कि दर्शन अकादमी केवल शैक्षिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनके आगमन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि विद्यालय एवं अभिभावक मिलकर ही छात्रों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकते है।

Check Also

नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव; 133 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना

जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्टाफ का मनोबल बढ़ाया, अहम जिम्मेदारी ईमानदारी और तनदेही से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *