एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा में लहराया परचम

जालंधर (अरोड़ा) :- एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर, जालंधर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। कॉमर्स संकाय में सान्वी भल्ला एवं हरमन सिंह भाटिया ने 97.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। लक्षिता ने 97.4% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जपनूर कौर एवं शिवम गुप्ता ने 97.2% अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, अंग्रेज़ी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में शानदार अंक अर्जित किए। मेडिकल संकाय में जय महाजन ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रहमत कौर चाहल ने 96.6% तथा तुषार चड्ढा ने 95.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान एवं अंग्रेज़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नॉन-मेडिकल संकाय में आदित्य तिवारी ने 93.8%, मंथन गाभा ने 93.4% तथा राबिया डंग ने 92.8% अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में बेहतरीन अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रिंसिपल K.S. Randhawa ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

About admin

Check Also

शुभ-आगमन 2026 : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ‘कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *