एपीजे स्कूल में दो दिवसीय फ्री डेंटल चेकअप कैंप आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, महावीर कुमार, जालंधर में दो दिवसीय निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. जसविंदर, डॉ. ज्योति, डॉ. श्वेता एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. जसविंदर ने जांच के साथ-साथ विद्यार्थियों को उनकी रिपोर्ट भी प्रदान की तथा उन्हें ओरल हाइजीन (मुख स्वच्छता) के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल यशपाल शर्मा, वाइस प्रिंसिपल आरती शोरी भट्, मेडिकल ऑफिसर रेनू मल्होत्रा ने रिबन काटकर मेडिकल टीम का स्वागत किया। कैंप के पहले दिन कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों का तथा दूसरे दिन कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों का निःशुल्क डेंटल परीक्षण किया गया। प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगेभी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *