Breaking News

एडवोकेट राज कुमार मल्होत्रा को प्रधान चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी बधाई

अमृतसर (प्रदीप) :- एडवोकेट राज कुमार मल्होत्रा को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला टैक्स बार अमृतसर का प्रधान चुना गया है। इस अवसर पर पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज सर्विस क्लब, अमृतसर पहुंचकर एडवोकेट राज कुमार मल्होत्रा को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि एडवोकेट राज कुमार मल्होत्रा द्वारा कानूनी और टैक्सेशन क्षेत्र में लंबे समय से निभाई जा रही सेवाओं तथा साथियों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम वकील समुदाय के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए और बेहतर ढंग से कार्य करेगी। इस अवसर पर जिला योजना समिति के चेयरमैन गुरप्रताप सिंह संधू तथा अन्य नेता भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *