सेल्फ हेल्प ग्रुपों की सदस्यों को दी जा रही ‘न्यू चाइल्ड एंड मदर केयर’ ट्रेनिंग

डिप्टी डायरेक्टर द्वारा स्किल सेंटर का दौरा, शिक्षार्थियों को पूरी मेहनत और लगन से अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला प्रशासन के नेतृत्व में महिलाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्म-निर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नकोदर में चल रहे स्किल सेंटर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत पंजाब कौशल विकास मिशन और पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जालंधर के सहयोग से महिलाओं को ‘न्यू चाइल्ड एंड मदर केयर’ कोर्स करवाया जा रहा है।
इस कोर्स के लिए नकोदर के सेल्फ हेल्प ग्रुपों से 30 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जो इस ट्रेनिंग में भाग ले रही है। कोर्स पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे द्वारा नकोदर में चल रहे इस स्किल ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेनिंग ले रही शिक्षार्थियों से बातचीत की और उन्हें पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने शिक्षार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर जिला मैनेजर (पी.एस.डी.एम.) सूरज कलेर और प्रिंसिपल सत्यम पॉलिटेक्निक कॉलेज, नकोदर परस चड्ढा भी मौजूद थे।

Check Also

ਪਿਮਸ ਹਸਪਤਾਲ, ਜਾਲੰਧਰ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵ ਲਿਵਰ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਤੇ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਜਾਂਚ ‘ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਜ਼ੋਰ

ਜਲੰਧਰ (ਮੱਕੜ) :- ਵਿਸ਼ਵ ਲਿਵਰ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸਜ਼ (ਪਿਮਸ), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *