स्वामी संधास पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा में 95% अंक प्राप्त कर मान्या वडेरा ने बढ़ाया स्कूल व परिवार का मान

जालंधर (अरोड़ा) :- स्वामी संधास पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा मान्या वडेरा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. सोनिया मागो ने मान्या को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मान्या की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। मान्या के पिता सचिन वधेरा, माता नीतू वधेरा तथा दादा बरदन दास जी ने भी उसकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर पूरे परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहा। परिजनों ने केक काटकर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर मान्या को बधाई दी।

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की बीआइइ के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त की पहले 3 स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *