दर्शन अकादमी का दसवीं कक्षा की बोर्ड का परिणाम उत्कृष्ट रहा

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी विद्यालय ने इस वर्ष की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रबंधन समिति के सहयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विशेष उल्लेखनीय है कि विद्यालय के पाँच विद्यार्थियों (प्रभगुन कौर 96.2% , मुस्कान वालिया 93.4%, गुरुसाहिब सिंह 92.4%, चार्वी 91% तथा बानी चोपड़ा 90.4%) ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त 18 विद्यार्थियों ने 81% से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जो उनकी लगन और
अनुशासन का परिचायक है।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी, शिक्षकगण और समस्त प्रबंधक समिति ने इस सफलता पर विद्यार्थियों को तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

एपीजे स्कूल टांडा रोड में विद्यागम समारोह के साथ नन्हे मुन्नों ने रखा शिक्षा की दुनिया में पहला कदम

जालंधर (अरोड़ा) :- सुषमा पॉल बर्लिया (अध्यक्ष, एपीजे एजुकेशन; सह-संस्थापक और चांसलर, एपीजे सत्या विश्वविद्यालय; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *