66 के.वी. चारा मंडी सब स्टेशन पर उपकरणों की मरम्मत एवं नए बैटरी चार्जर की स्थापना

जालंधर, (अरोड़ा): – 66 के.वी. चारा मंडी सब स्टेशन में इंजीनियर नीरज पिपलानी के नेतृत्व में ग्रिड के उपकरणों की सफलतापूर्वक मरम्मत की गई तथा एक नए बैटरी चार्जर की स्थापना भी करवाई गई। इस कार्य से सब स्टेशन की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

इंजीनियर नीरज पिपलानी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस कार्य को पूरी लगन और मेहनत से संपन्न किया। उनकी टीम में सब स्टेशन जे.ई. अजे कपूर, सुनील टंडन, अमनदीप कल्याण, जसबीर और दीपक शामिल रहे, जिनके सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
इस पहल से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु और मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

Check Also

डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में चेतना मार्च का आयोजन, पूर्व सांसद सुशील रिंकू हुये शामिल

श्री गुरु रविदास मंदिर वेलफेयर सोसाइटी बूट मार्केट माडल हाउस द्वारा चेतना मार्च का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *