जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन में आज समर कैंप बहुत अच्छे और शानदार तरीके से खत्म हुआ। होम साइंस डिपार्टमेंट की हेड, आत्मा सिंह ने स्टूडेंट्स को एक मज़ेदार और प्रैक्टिकल सेशन में शामिल किया। उन्होंने स्ट्रॉबेरी, ओरियो कुकीज़ और क्रीम जैसे कई तरह के स्वाद युक्त, गर्मी से बचने के लिए अत्यंत स्वादिष्ट,पौष्टिक आइसक्रीम बनानेकी विधियां सिखाई। स्टूडेंट्स ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लेते हुए इस अनुभव का पूरा लाभ उठायाl कॉलेज की प्रिंसिपल, डॉ. सरबजीत कौर राय ने आज के कैंप के सफल आयोजन और समापन के लिए आत्मा सिंह की कोशिशों की तारीफ़ की, और स्टूडेंट्स के लिए ऐसी रचनात्मक और स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज़ की अहमियत बताई।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera