Breaking News

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के बच्चों ने नृत्य और मॉडलिंग प्रतियोगिता में किया स्कूलका नाम रोशन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की प्रेसिडेंट, श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया के मार्गदर्शन में, स्कूल ने हमेशा छात्रों को न केवल पढ़ाई-लिखाई में, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए 19 अप्रैल 2026 में स्टार ऑफ़ जालंधर सीज़न 6 ग्रैंड डान्स कॉम्पिटिशन जो कि शान्ति देवी मित्तल ऑडिटोरियम लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। जिसमें जालंधर ज़िले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें सोलोडान्स , युगल डान्स मॉडलिंग और ग्रुप डान्स प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें सभी स्कूलों के बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में सोलो डान्स में पावनी तथा तेजस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल डान्स में लवरूप तथा इशानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं ग्रुप डान्स में एपीजे स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा । स्कूल की होनहार छात्रा राज्ञा ने सोलो डान्स और मॉडलिंग में प्रथम स्थान के साथ 5100रुपये का कैश इनाम प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चंदेल ने बच्चों की इस सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया , तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *