Friday , 15 May 2026

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में पर्सनलाइज्ड डाइट काउंसलिंग पर विशेषज्ञ अतिथि व्याख्यान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के होम साइंस विभाग द्वारा पर्सनलाइज्ड डायट काउंसलिंग विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन करवाया गया जिसमें प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं जोश से भाग लिया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विषय विशेष पर अतिथि व्याख्यान करवाने के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल युवा एवं मध्यम वर्ग की आयु के लोग विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों से गुज़र रहे हैं तो इस तरह का अतिथि व्याख्यान न केवल उनको उनकी डाइट से संबंधित सही दिशा निर्देश देगा बल्कि इस मंच पर वह बेहिचक वाने का हमारा उद्देश्य यही है कि न केवल हमारे विद्यार्थी बल्कि प्राध्यापकगण भी एक स्वस्थ एवं खुशहाल जिंदगी जीने के लिए प्रेरित हों। अतिथि व्याख्यान के लिए स्रोत वक्ता के रूप में क्लीनिकल डाइटीशियन एवं न्यूट्रीशनिस्ट मैडम वैशाली गुप्ता उपस्थित हुई।

वैशाली गुप्ता ने और पर्सनलाइज्ड डायट काउंसलिंग फॉर हेल्थ कंसर्न्स एंड लाइफ़स्टाइल: पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पीसीओडी इंसुलिन रेजिस्टेंस,भार बढना,एनीमिया, भार कम होना, जैसी समस्याओं से न केवल मध्यम वर्ग की आयु के लोग जूझ रहे हैं बल्कि युवा भी इन समस्याओं के शिकार हो रहे हैं उन्होंने बताया कि कैसे हम संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं उसके लिए जरूरत है एक स्वास्थ्यवर्ध्दक खान पान एवं अनुशासन में रहते हुए अपने आप को व्यायाम से जोड़ने की, मैडम वैशाली गुप्ता ने कहा कि हम प्रोटीन युक्त स्वास्थ्यवर्ध्दक भोजन ग्रहण करें,उन्होंने यह भी बताया कि हमें EAT LOCAL एंड STAY GLOBAL को अपने जीने का मूलमंत्र बनाना चाहिये। मैडम वैशाली गुप्ता ने यह भी बताया कि हम सही खानपान से शुगर जैसी बीमारी को भी नियंत्रण में कर सकते हैंअतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उन्होंने होम साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका आनंद के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *