Friday , 15 May 2026

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने घायल पशु पक्षियों के लिए दिया अंशदान और गांयों को खिलाया चारा और गुड़

जालंधर/अरोड़ा – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में आपने कार्यकाल के आखिरी दिन में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए (PFA) प्यूपल फार ऐनिमल गौशाला पुलिस लांईन में गांयों को चारा व गुड़ खिलाया और घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए अंशदान दिया। इस प्रोजेक्ट में ऐली अर्शदीप ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया की गाय में तैतीस कोटि देवी देवता वास करते हैं,गाय की सेवा करना बहुत ही उत्तम है,समाज को बेजुबान घायल पशु ,पक्षियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में इस वर्ष फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण,जरूरतमंद स्कूल के बच्चों को कापी,किताबें,आर्थिक मदद, मेडिकल कैंप, आंखों के निशुल्क ऑपरेशन,कंबल वितरण जैसे सैंकड़ों सर्विस प्रोजेक्ट्स किए हैं जो कि पूरे ऐसोशिऐशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल में एक मिसाल हैं। गर्ग ने क्लब के लिए सबसे ज्यादा मैंबर,सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट्स कर के अलायंस क्लब जालंधर समर्पण को ऊंचाइयों पर लाकर खड़ा कर दिया,क्लब का हर सदस्य बधाई का पात्र हैं
।इस अवसर पर पीआरओ सुरेंद्र हांडा,ऐ के बहल,जयदेव मल्होत्रा,अशोक कुमार मेहता,मोहित सेठ व अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *