इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को याद करते हुए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए। एनएसएस इकाई द्वारा शहीदी दिवस पर ‘अमर स्वतंत्रता सेनानियों के नारों का पुनरुत्थान’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “सरफरोशी की तमन्ना…” जैसे प्रेरक नारों को याद किया। इस प्रतियोगिता में कृष्ण गोपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में IHGI लिटरेरी क्लब द्वारा “इंकलाब: शहीद भगत सिंह को साहित्यिक श्रद्धांजलि” कार्यक्रम होराइजन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के आदर्शों और साहस पर आधारित परिचय से हुई। “रिवोल्यूशन बैलेट बॉक्स” गतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के आधुनिक अर्थ पर अपने विचार साझा किए। “मैं भगत सिंह हूं” शीर्षक एकालाप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ‘रिवोल्यूशनरी माइंड’ — कोमल, आकांक्षा और खुशबू वर्मा — विजेता रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गगनदीप कौर धंजु (डायरेक्टर अकादमिक्स, IHGI) ने विद्यार्थियों को साहस, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित किया। ये कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के त्याग की भावना को प्रबल करने वाला साबित हुआ।

About admin

Check Also

खेलां वतन पंजाब दियां 2026 में दीपिका शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है कि दीपिका शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *