Breaking News

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में प्रथम यूथ पार्लियामेंट का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” थीम पर अपनी पहली यूथ पार्लियामेंट ऑर्गनाइज़ की। यह प्रतियोगिता कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एस.सी. शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया। पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली राज्यों के अलग-अलग कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ से लगभग 100 प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगियों में हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जालंधर, डी.ए.वी लॉ (पी.जी) कॉलेज, खालसा कॉलेज जालंधर, सी.टी इंस्टीट्यूट, सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ़ लॉ, मेरठ, यू.पी, और सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के अलग-अलग कॉलेजों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इस पहल का मकसद छात्रों में इंडियन पार्लियामेंट के कामकाज के बारे में अवेयरनेस पैदा करना था।

प्रतियोगिता में डॉ. रूपम जगोता (लॉ प्रोफेसर और पूर्व डीन, जी.एन.डी.यू रीजनल कैंपस, जालंधर) और डॉ. सुरुचि कोहली (असिस्टेंट प्रोफेसर, लॉ डिपार्टमेंट, जी.एन.डी.यू कैंपस) जज के रूप में उपस्तिथ हुए, जिनका कॉलेज डायरेक्टर और स्टाफ मेंबर्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतियोगियों में, ओम ठाकुर को अमित शाह का रोल में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड के साथ ₹10,000 का कैश प्राइज़ मिला। अंकित कुमार को संबित पात्रा का रोल में ₹3,100 का हाई कमेंडेशन अवॉर्ड मिला, जबकि गुनीत कौर को महुआ मोइत्रा का रोल में स्पेशल मेंशन और ₹2,100 मिले। वहीं श्वेता और दीया तोमर को अनुराग ठाकुर और इंजीनियर राशिद के रोल में प्रत्येक को ₹1,100 का ऑनरेबल मेंशन दिया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज के इनिशिएटिव की तारीफ़ की और स्टूडेंट्स को आगे भी कड़ी मेहनत करते रहने और ऐसी
एकेडमिक एक्टिविटीज़ में एक्टिवली हिस्सा लेने के लिए हिम्मत दी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *