कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने साई कॉलोनी में गलियों के निर्माण का नींव पत्थर रखा

कहा- पंजाब सरकार शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी के वार्ड नंबर 52 में स्थित साईं कॉलोनी में 9.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गलियों के बन जाने से इलाके की प्रमुख मांग पूरी हो जाएगी और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गलियों का काम निर्धारित समय-सीमा के अंदर और तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके। इस मौके पर काउंसलर राज कुमार राजू, बलविंदर कुमार, सतनाम कलेयर, प्रीतम सिंह, मास्टर लाल जी, विनोद साईं जी, सुभाष गोरिया आदि भी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *