Breaking News

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दो दिवसीय इंट्रा-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ समापन्न

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दो दिवसीय इंट्रा-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता की आयोजन किया गया था, जिसमें 36 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम में दो स्पीकर और एक रिसर्चर थे। पहले दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एस. सी. शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के दो शुरुआती राउंड हुए और सेमी फाइनल और फाइनल हुआ। शुरुआती राउंड में जजों ने हर टीम को उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से स्कोर दिया और दोनों शुरुआती राउंड के आधार पर चार टीमें सेमी फाइनल के लिए चुनी गई। शुरुआती राउंड के लिए छह कोर्ट रूम थे, जिन्हें यूनिवर्सिटी के सीनियर लॉ फैकल्टी और कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हेड कर रहे थे। एसएसएलसी-112,122,128,135 कोड वाली टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया और नॉक आउट राउंड में एसएसएलसी-128 और 112 कोड संख्या वाली टीमों ने फिनाले के लिए मुकाबला किया।

प्रतियोगिता के फिनाले में टीम नं.112, टीम सदस्य छात्रा दिव्यांशु, अनु जोस, और छात्र विशाल को विजेता घोषित किया गया। वही अनु जोस और सिल्की दुबे ने सर्वश्रेष्ठ मूटर का पुरस्कार जीता और सुशांत सोढ़ी ने सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार जीता। वेलेडिक्टरी में जस्टिस एस.के अग्रवाल, रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज, अभी मोहाली के डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन के प्रेसिडेंट, एडवोकेट राहुल रामपाल और एडवोकेट कुणाल गोयल समेत गेस्ट्स ने छात्रों को ट्रॉफी और अवॉर्ड दिए। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *