मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फगवाड़ा में ‘अपसाइक्लिंग ऑफ वेस्ट’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

फगवाड़ा/अरोड़ा –
मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फगवाड़ा में प्रिंसिपल मैडम डॉ. किरणजीत रंधावा के योग्य मार्गदर्शन में ईको-क्लब द्वारा “अपसाइक्लिंग ऑफ वेस्ट” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत चल रहे पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा बेकार सामग्री के सही और सार्थक उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने कहा कि आज के समय में बढ़ता हुआ कचरा पर्यावरण के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में अपसाइक्लिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से न केवल हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि युवाओं में रचनात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिकता का भी विकास कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक जीवन से जोड़ती हैं और उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाती हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपने घर और समाज में भी अपसाइक्लिंग को अपनाए।
इस गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों द्वारा घरों और आसपास से एकत्र की गई बेकार सामग्री जैसे प्लास्टिक की बोतलें, कागज, पुराने कपड़े, कांच, टिन तथा अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग करके विभिन्न उपयोगी और सजावटी वस्तुएँ तैयार की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कला का प्रदर्शन करते हुए फूलदान, सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ तथा कई नवीन विचारों से बनी चीजें तैयार कीं। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को बेकार सामग्री के पुनः उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया कि अपसाइक्लिंग के माध्यम से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है, बल्कि स्वरोजगार और आर्थिक अवसरों के नए मार्ग भी खुल सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति थोड़ी-सी समझदारी के साथ बेकार सामग्री का उपयोग करे, तो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक, शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *