बी बी के डी ए वी कॉलेज में स्वामी दयानंद जी की पावन जयंती एवं ऋषि बोधोत्सव को समर्पित विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फार विमेन, अमृतसर में स्वामी दयानंद जी की पावन जयंती एवं ऋषि
बोधोत्सव के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष स्थानीय सलाहकार समिति तथा प्राचार्या डॉ पुष्पिदर वालिया उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. पुष्पिदर वालिया ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम हवन यज्ञ की निर्विघ्न समाप्ति के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। आपने छात्राओं को महर्षि दयानन्द जी के जीवन एवं उपदेशों से परिचित करवाते हुए कहा कि महर्षि के कारण ही नारी शिक्षा से नारी सशक्तिकारण सम्भव हो पाया है। महर्षि दयानन्द जैसे महानुभावों द्वारा किए गए सद्कर्मों के कारण ही उनका अस्तित्व युगों-युगों तक बना रहता है और मानवता सदैव उनसे प्रेरणा ग्रहण करती रहती है।

इन्द्रपाल आर्य (सदस्य, डी ए वी सी एम सी एवं प्रधान, आर्य समाज, लक्ष्म्णसर) जी ने छात्राओं को धर्मानुसार जीवन व्यतीत करने और दैनिक जीवन में यज्ञानुष्ठान करने के लिए प्रेरित किया। आपने कहा कि हमें आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानन्द जी के पथ पर अग्रसर रहते हुए धर्ममय जीवन व्यतीत करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि महर्षि दयानन्द की पावन जयंती पर करवाई गई वैदिक प्रश्नोत्तरी, भजन गायन एवं पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। अंत में सगीत विभाग द्वारा ‘ऋषि कौम का रहनुमा बनके आया’ मनमोहक भजन की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुशल मंच संचालन डॉ. अनीता नरेन्द्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर राकेश मेहरा, दीपक महाजन, गौरव तालवाड, प्रदीप मलिक (आर्य समाज, शक्ति नगर), रेणु घई, अनिल विनायक (आर्य समाज, लॉरेस रोड) के माननीय सदस्यों सहित कॉलेज ऑफिस बियरर्ज एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में ऋषि लंगर वितरण के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *