एच.एम.वी. को नेशनल एडुट्रस्ट आफ इंडिया द्वारा चेंज मेकर्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन राष्ट्र स्तरीय ‘चेंज मेकर्स अवार्ड-2026’ अर्जित कर अपनी सफलता का परचम एक बार फिर चारों ओर फहरा दिया। नेशनल एडूट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत भर से दस सर्वोत्कृष्ट कालेजों को उनके उम्दा प्रयासों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत किया गया। पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण का समाजिक व नैतिक दायित्व बखूबी से निभाते हुए इस गुणवत्ता पूर्ण प्रयास के लिए प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला को अवार्ड आफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 538 कालेजों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कालेज परिसर में केंटीन, जूस कार्नर, होस्टल मैस से एकत्रित फल और सब्जियों के छिलके, बेकार पदार्थ, पौधे इत्यादि को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत खाई खोद कर उसमें भरा गया और उसमें वैज्ञानिक तरीके से माइक्रोआर्गेनिज्म, फंगस, केंचुए इत्यादि की सहायता से खाद का निर्माण किया गया। ये माईक्रोब्स जटिल आर्गेनिक मैटर को बायोडिग्रिडेशन द्वारा तोड़ते हैं जिनसे लाभदायक पदार्थ जैसे कि बायोगैस, खाद आदि का उत्पादन होता है। ध्यान रहे इस सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से वायु, भूमि पानी के प्रदूषण को जहां कम करने में मदद मिलती है वहीं इनसे उस ग्रीन हाऊस गैस की हानि का भी बचाव होता है जो जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नोडल आफिसर डॉ. अंजना भाटिया के मार्गदर्शन में एनसीसी, एनएसएस यूनिट व पेंटिंग विभाग ने बेस्ट आऊट आफ वेस्ट की रचनात्मक कलाकृतियों से सजाकर इसकी सुंदरता को चार चाँद लगा दिए। छात्राओं के लिए प्रेरणापुंज बना यह प्लांट वस्तुओं के जहां तक हो सके कम प्रयोग, पुर्नप्रयोग, पुर्नचक्रण, पुर्नउत्पादन का संदेश देता है। इस मौके पर डॉ. सुमित, डॉ. नीरू भारती, डॉ. ज्योति गोगिया, लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू, हरमनु, डॉ. शैलेन्द्र भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *