इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस : देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय का प्रांगण

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड), इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन व इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह,उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” और “समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत” थीम के अंतर्गत पूरे जोश व उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे स्कूल के प्रांगण को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से सजाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के इतिहास व महत्व से अवगत करवाया गया। उन्हें बताया गया कि यह दिन हमारे देश के संविधान को लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। यह आज़ादी पर्व महापुरुषों के जुझारू संघर्ष का परिणाम है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर स्पीच, देशभक्ति के गीत, रोल प्ले व देशभक्ति की कविताएँ प्रस्तुत की गई। ‘गणतंत्र का गौरव : हमारा भारत, हमारा संविधान, हमारा संकल्प’ विषय पर आधारित अंतरसदनीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। आईटी क्लब के द्वारा गणतंत्र दिवस पर पावर पॉइंट प्रस्तुत की गई, जिसमें भारत की संस्कृति, स्वर्णिम भारत दिखाते हुए भारत की विरासत को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया‌। प्री-प्राइमरी के बच्चे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की वेशभूषा में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे। इन नन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति से संबंधित एक पीपीटी दिखाई गई , जिसमें उन्हें भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए एवं देश के विकास में हर संभव योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने गणतंत्र दिवस को अत्यंत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। यह आयोजन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरे सम्मान और राष्ट्रीय गौरव को प्रतिबिंबित करता था। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ,एकल गीत तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी की और अपनी प्रतिभा के साथ-साथ देशप्रेम का सुंदर प्रदर्शन किया। भाषणों में आत्मनिर्भर भारत और मतदान अधिकारों के महत्व जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया, जिससे विद्यार्थियों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका समझने की प्रेरणा मिली। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस निरंतर अपने विद्यार्थियों में देशभक्ति, जिम्मेदारी और सक्रिय नागरिकता के मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *