Breaking News

बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी, भीख मांगते 10 बच्चे छुड़ाए

जालंधर (अरोड़ा) :- माननीय कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशों की पालन में जिला स्तरीय बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा बाल भिखारी रोकने के लिए आज जिले की विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई, जिस दौरान 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बाल भीख मांगने को जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘जीवनज्योत प्रोजेक्ट’ के तहत जिले की विभिन्न जगहों पर चैकिंग की जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि उनके और जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती के नेतृत्व वाली टीमों द्वारा जहां जालंधर शहर में बस स्टैंड समेत विभिन्न चौकों में छापेमारी की गई, वहीं जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों द्वारा चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इस मुहिम दौरान 10 बच्चे बेगरी एक्ट के तहत रेस्क्यू किए गए है, जिनमें 6 लड़कियां और 4 लड़के शामिल है। उन्होंने बताया कि छुड़ाए गए बच्चों की उम्र 6-14 साल के बीच है, जिनका सिविल अस्पताल से मैडिकल करवाया गया। मैडिकल के बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति, जालंधर के पास पेश किया गया। उन्होंने कहा कि बाल भिक्षा को रोकने के लिए पंजाब सरकार की हिदायतों की पालन में यह रेस्क्यू रेड लगातार जारी रहेंगी ताकि जालंधर को भिक्षा मुक्त किया जा सके।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *