पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अकाली दल को दिया हड़ा झटका, दिग्गज नेताओं को BJP में शामिल करवाया

जिला परिषद चुनाव से पहले सुशील रिंकू ने भाजपा को किया मजबूत
करतारपुर विधानसभा हलके में भाजपा को रिंकू ने दी मजबूती

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जिला परिषद चुनाव में अकाली दल को बड़ा झटका दे दिया। करतारपुर विधानसभा हलके के नूरपुर गांव के पूर्व सरपंच और ब्लाक समिति मैंबर को भाजपा ज्वाइन करवाया। शामिल हुए दोनों नेता अकाली दल में थे, जिनको सुशील रिंकू ने भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा नेता पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि ब्लॉक समिति मेंबर और पूर्व सरपंच को भाजपा ज्वाइन करवाया है। उन्होंने बताया कि नूरपुर के ब्लाक समिति मेंबर हरगोपाल सिंह पुत्र जिलेदार सिंह को भाजपा में शामिल करवाया गया है। ये कद्दावर अकाली नेता थे। हरगोपाल सिंह से अकाली दल छोड़ भाजपा ज्वाइन किया है। इसी तरह नूरपुर गांव के पूर्व सरपंच सतपाल सिंह को भी भाजपा ज्वाइन करवाया गया। सुशील रिंकू ने कहा कि हरगोपाल सिंह और सतपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। उन्होंने दोनों नेताओं का भाजपा में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर हरविंदर सिंह डल्ली, मनवीर सिंह विक्की, अमरजीत सिंह अमरी, अमरजीत सिंह और मंडल प्रधान अर्जुन तिवारी मौजूद थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *