Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा संजीव भगत को जिला योजना बोर्ड जालंधर का सदस्य नियुक्त

जालंधर के विकास को मिलेगी नई गति

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार द्वारा संजीव भगत की जिला योजना बोर्ड जालंधर के सदस्य के रूप में नियुक्ति किए जाने पर संजीव भगत ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व द्वारा जताया गया भरोसा उनके लिए सम्मान से बढ़कर एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और वे इस पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर कार्यालय का कार्यभार संभालते हुए संजीव भगत ने कहा कि जालंधर के समग्र विकास के लिए वे एक मज़बूत रोडमैप तैयार करते हुए सभी प्रोजेक्टों की त्वरित निगरानी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, सड़क सुधार, पानी सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटें, सफ़ाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनता की समस्याओं की ज़मीनी सच्चाई को समझकर उनका तुरंत समाधान करवाना उनकी मुख्य कोशिश होगी। संजीव भगत ने कहा कि जिला योजना बोर्ड के माध्यम से जालंधर में और भी नए, जनहितकारी तथा दीर्घकालिक लाभ देने वाले प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक विकास के लाभ पहुँच सकें।
अंत में, उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान, आम आदमी पार्टी पंजाब नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का तह-ए-दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जालंधर की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *