अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने काजी मंडी स्कूल में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से चलने वाले प्राइमरी स्कूल काजी मंडी में बच्चों को स्नेक्स, पेस्टियां, चाकलेट, बिस्कुट व फल वितरित किए। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया कि समर्पण क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में जरूरतमंद बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनको पढ़ाई कराने के लिए मदद कर रही है और मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली संतोष वर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर सहयोग किया। गर्ग साहब ने सभी का धन्यवाद करते हुए संतोष वर्मा को शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, ऐली जयदेव मल्होत्रा, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *