सुदामा चरित्र एवं फूल होली महोत्सव के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत एवं मेयर विनीत धीर कथा के अंतिम दिन रहे उपस्थित

जालंधर (अरोड़ा) :- श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा मेयर विनीत धीर ने विशेष तौर पर शिरकत करके कथा श्रवण की। परम श्रद्धेय आचार्या गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने सुदामा चरित्र का दिव्य वर्णन करते हुए जीवन में मन की शांति को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत एवं मेयर विनीत धीर ने आचार्या गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्या जी ने कहा कि जो मनुष्य अशांत है, वह कभी सुखी नहीं रह सकता। धन, खुशहाली और भौतिक साधन सुख की गारंटी नहीं है। असली सुख तो शांति, संतोष और प्रभु के स्मरण में है। सुदामा चरित्र की उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भले ही सुदामा जी के जीवन में धन का अभाव था, किंतु वे नाम-धन के धनी तथा मन से पूर्णतः शांत थे। सुशीला जी द्वारा प्रेमपूर्वक भेजे गए चार मुट्ठी चावल उनकी निर्मल भावनाओं का प्रतीक थे, जिन्हें श्रीकृष्ण ने आदरपूर्वक स्वीकार कर उन पर अपार कृपा बरसाई। महाराज जी ने संदेश दिया कि सम्मान अमीरी से नहीं, बल्कि ईमानदारी, सज्जनता और उच्च चरित्र से मिलता है। प्रभु को वस्तु नहीं, भाव चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमें केवल आध्यात्मिक ऊर्जा ही नहीं देती, बल्कि समाज को सही मार्ग भी दिखाती है। सुदामा चरित्र से हमें शिक्षा मिलती है कि असली धन भक्ति, प्यार और संतोष में है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, भाईचारा और सद्भावना का संदेश देते है। संजीव कुमार (अमेरिका), सुनील नैयर, उमेश ओहरी, संजय सहगल, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, बृज मोहन चड्ढा, हेमंत थापर, राजवंश मल्होत्रा, देविंदर अरोड़ा, रिंकू मल्होत्रा, अंकुश जुनेजा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, संदीप कुमार, भूपिंदर सिंह, तरुण सरीन, जितिंदर कुमार, राजेश बिगमल, बलविंदर शर्मा, अरुण मल्होत्रा, देविंदर वर्मा, नरेंदर वर्मा तथा राहुल शर्मा का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

Check Also

बेअदबी के खिलाफ सबसे सख़्त कानून पास — जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का ऐतिहासिक और साहसिक कदम”

नितिन कोहली बोले— मान सरकार की ईमानदार नीयत, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच ने पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *