गुरुद्वारा श्री सिंह सभा इंडस्ट्रियल एरिया व लायंस क्लब जालंधर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबल, स्वेटर, शाल, टी सर्टें, गैस चुल्हों का भेजा ट्रक

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर व गुरुदारा श्री सिंह सभा इंडस्ट्रियल ऐरिया ने संयुक्त रूप से प्रधान प्रभजोत सिध्धू व गुरुदारा प्रधान हरभजन सिंह सैनी एंव मुख्य मेहमान जिला 321डी के पास्ट गवर्नर संदीप गर्ग की अगुवाई में गुरदासपुर जिले के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लिए पीड़ित परिवारों के लिए स्वेटर,कंबल,गैस चुल्हे,टी सर्ट,सूट,शाल गांव तूर,भरियाल,चक रंगा,राजपुर छिब के परिवारों को वितरित किए। गांव के पांच परिवारों को लड़कियों की शादी के लिए गैस चुल्हे ,कपड़े भेंट किए। हरभजन सिंह सैनी ने बताया कि तकरीबन 310 पीड़ित परिवारों को राहत का सामान बांटा गया। संदीप गर्ग ने कहा कि यह समग्री केवल गर्म वस्त्र या खाद्य पदार्थ नहीं है बल्कि मनुष्यता और संवेदनशीलता का प्रतीक है, सरकार के साथ साथ सामाजिक संगठनों का योगदान भी जरूरी है। पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी व प्रधान प्रभजोत सिद्धू बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा, उप प्रधान सतबीर सिंह भाटिया, सचिव परमजीत सैनी, कुलजीत सिंह, जगन नाथ सैनी, रमेश कुमार कश्यप, भूपेन्द्र सिंह हीर, नरेंद्र सिंह सैनी, भूपेन्द्र सिंह बेदी, सोहन सिंह झीता, सतिंदर सिंह सोढ़ी, सुखदेव सिंह, चत्तर सिंह, कुलविंदर सिंह सी ऐ, जसवीर सिंह, जनक सिंह, डाक्टर के डी सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

बेअदबी के खिलाफ सबसे सख़्त कानून पास — जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का ऐतिहासिक और साहसिक कदम”

नितिन कोहली बोले— मान सरकार की ईमानदार नीयत, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच ने पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *