सीटी ग्रुप ने आयोजित किया ‘विकेंड ऑफ वेलनेस’

नशा मुक्त पंजाब और बाढ़ प्रभावित परिवारों को समर्पित

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नॉर्थ कैंपस मकसूदां ने जिला प्रशासन होशियारपुर और पंजाब पुलिस के सहयोग से ‘विकेंड ऑफ वेलनेस’ का सफल आयोजन किया। यह एक विशाल सामुदायिक अभियान था, जिसका उद्देश्य नशा मुक्त पंजाब का निर्माण करना और हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शहरवासियों, कलाकारों और फिटनेस विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे राज कुमार छब्बेवाल, माननीय सांसद, होशियारपुर और ब्रह्म शंकर जिम्पा, माननीय कैबिनेट मंत्री, जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने युवाओं को स्वस्थ पंजाब के निर्माण के लिए आगे आने का संदेश दिया।

साथ ही ईशांक कुमार, माननीय विधायक, डॉ. पंकज शिव, प्रसिद्ध डेंटल सर्जन, सुरिंदर कुमार शिंदा, माननीय मेयर होशियारपुर, तथा अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने नशा विरोधी अभियान और बाढ़ राहत पहल का मजबूत समर्थन किया। कार्यक्रम में ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें भांगड़ा प्रस्तुति, योग सत्र, सेल्फ-डिफेंस डेमोंस्ट्रेशन, नशा विरोधी नुक्कड़ नाटक, ज़ुम्बा, फन क्रिकेट और डीसी-11 बनाम एसएसपी-11 होशियारपुर के बीच विशेष टी-20 क्रिकेट मैच शामिल रहा, जिसका उद्देश्य फिटनेस, टीम भावना और नशे के खिलाफ एकजुटता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर डॉ. गगनदीप (डीएसडब्ल्यू) और विकास राय (उप निदेशक, एडमिशन) भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे दिन चलने वाले इस वेलनेस कार्यक्रम के विभिन्न हिस्सों का संचालन व सहयोग संभाला।

कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को सक्रिय, जागरूक और जिम्मेदार बनाते हैं, जिससे एक प्रगतिशील पंजाब का निर्माण संभव है। इस विशेष कार्येक्रम का समापन संकल्प के साथ किया गया, जिसमें कि सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त पंजाब के निर्माण और बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *