भाजपा पंजाब ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी

आगामी ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव—भाजपा उतरेगी अपने प्रतीक चिन्ह पर

जालंधर (अरोड़ा) :- आगामी जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर जोर-शोर से लड़ेगी, यह निर्णय आज भाजपा पंजाब प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया जिसमें प्रदेश कौर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी व सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधायक व पूर्व विधायक, सांसद व पूर्व सांसद, एवं 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़े हुए प्रत्याशी उपस्थित थे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चूघ, पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवास सुल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक दल नेता मनोरंजन कालिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना एवं श्वेत मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, कोर कमेटी सदस्य मनप्रीत बादल, केवल ढिल्लो, एस एस विर्क, तीक्ष्ण सूद, अविनाश चंद्र, जीवन गुप्ता ने भाग लिया।

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस को समर्पित भाजपा पंजाब द्वारा रखे भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर चर्चा हुई । खासकर 19 नवम्बर को श्री आनंदपुर साहिब में भव्य कीर्तन दरबार जिसमें प्रसिद्ध रागी जथ्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के उपदेशों और बलिदान को स्मरण करेंगे। 30 नवंबर तक हर जिले में जिला स्तर का कीर्तन दरबार आयोजित करेगी। इसके साथ साथ 24 नवम्बर को पार्टी के सभी 628 मंडलों में श्री सुखमनी साहिब के पाठ में हजारों श्रद्धालु और कार्यकर्ता भाग लेंगे इसकी योजना बनाई गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम जैसे की आत्मनिर्भर भारत अभियान, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में अभियान, वंदे मातरम के 150 वर्ष के उपलक्ष में अभियान, आदि के सफल आयोजन करने हेतु चर्चा की गई।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *