अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने 115 लोगों की आंखों के औपरेशन करवाऐ

अलायंस क्लब समर्पण की सेवाएं सराहनीय-पदम लाल

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में फ्री मेडिकल कैंप सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी में आयोजित किया था उन में से जिन मरीजों को आंख के औपरेशन के लिए चुना था,उन सभी115 लोगों की आंखों के निशुल्क ऑपरेशन करवाऐ।मुख्य मेहमान उप गवर्नर दितिय पदम लाल ने कहा कि एक बार फिर अपनी सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समर्पण क्लब ने समाज के जरूरतमंद वर्ग को दृष्टि प्रदान करने का कार्य किया है।गेस्ट ऑफ ऑनर अपाहिज आश्रम जालंधर के चेयरमैन तरसेम लाल कपूर ने क्लब की भरपूर प्रसंशा करते हुए कहा कि नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को अंधेरे से प्रकाश की तरफ ले जाना समर्पण क्लब की महान सेवा है,क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में क्लब सही मायने में सेवा कर रहा है।प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय शर्मा थे, उन्होने डोनर नवनीत शर्मा यू ऐस ऐ वालों का एंव सभी उपस्थित मेंबरों व सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया।सभी पेशेंट का खान-पान का प्रबंध भी किया गया।इस अवसर पर वी डी जी1एन के महेंद्रू,रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर दया कृष्ण छाबड़ा,सीनियर वाईस प्रधान विनोद कुमार कौल,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन नाथ सैनी,ट्रेजियर संजय भल्ला,लोकेश बजाज,जयदेव मल्होत्रा,डा दविंदर शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अश्वनी नागपाल नागपाल,मोहित सेठ,प्रदीप शर्मा,अशोक कुमार,राजेश वर्मा,डा गगनदीप सिंह,मरीज व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *